‘जहां मूवमेंट दिखे, वहीं फायर ठोको’, यूएनएससी मीटिंग में भारत ने चलाया 26/11 अटैक के पाकिस्तानी आतंकी का ऑडियो

<p><em><strong>ऑडियो क्लिप में पाकिस्तानी आतंकी और 26ध्11 का साजिशकर्ता साजिद मीर फोन पर आतंकियों को निर्देश दे रहा है।</strong></em></p>

‘जहां मूवमेंट दिखे, वहीं फायर ठोको’, यूएनएससी मीटिंग में भारत ने चलाया 26/11 अटैक के पाकिस्तानी आतंकी का ऑडियो
28-10-2022 - 11:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई में चल रहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मीटिंग में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मुंबई में हुए 26ध्11 हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया। देश-विदेश के प्रतिनिधियों के सामने भारत ने उस ऑडियो क्लिप को सुनाया, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी और 26ध्11 का साजिशकर्ता साजिद मीर फोन पर आतंकियों को निर्देश दे रहा है और कह रहा है कि जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हो वहां फायर ठोको। साजिश मीर ये निर्देश फोन पर चाबड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को दे रहा था। भारत ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मौजूदगी में ये ऑडियो क्लिप अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सुनाया और पाकिस्तान की पोल खोली। इस ऑडियो में आतंकी साजिद मीर पर फोन पर चाबड़ हाउस यानी कि मुंबई के नरीमन हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, ‘...जहां पर मूवमेंट आपको नजर आती है, बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है।’ साजिद मीर को जवाब देते हुए फोन पर दूसरा आतंकी ऐसा ही करने का भरोसा देता है। 
इस मीटिंग में भारत ने कहा कि आतंकी साजिद मीर कई और भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी घटनाओं में शामिल है। इसे कोपेनहेगन में एक अखबार के संपादक को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इस प्लान का खुलासा हो गया। बाद में, साजिद मीर को मृत घोषित कर दिया गया। और दुनिया की आंखों में धूल झोकने के लिए उसका डीएनए टेस्ट भी कर दिया गया। फिर बाद में पता चला कि साजिद मीर जिंदा है। बाद में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दबाव पड़ने पर पाकिस्तान ने उसे अरेस्ट किया और उसे सजा भी सुनाई गई। भारत के अनुसार साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित कराने की प्रक्रिया अभी अटकी हुई है। 

इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूके विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली, घाना के विदेश मंत्री, यूएई के गृह मंत्री और अन्य देशों के भी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।