Harnaaz Sandhu Latest News : हरनाज सिंधू ने पहना ऐसा गाउन कि बस गई सबके दिल में...सुष्मिता सेन-लारा दत्ता ने लुटाया बेहिसाब प्यार

<p><em><strong>Harnaaz Sandhu Latest News : हरनाज सिंधू ने मिस यूनिवर्स 2022 में एक खास तरह का गाउन डिजाइन करवाया था। हाल ही में जब उन्होंने अपने गाउन की झलक दिखाई तो पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन और लारा दत्ता तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं।</strong></em></p>

Harnaaz Sandhu Latest News : हरनाज सिंधू ने पहना ऐसा गाउन कि बस गई सबके दिल में...सुष्मिता सेन-लारा दत्ता ने लुटाया बेहिसाब प्यार
22-01-2023 - 09:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के नक्शेकदम पर चलते हुए हरनाज संधू भी साल 2021 में मिस यूनिवर्स बनीं। हाल ही में हरनाज ने अमेरिका की सुंदरी को साल 2022 का क्राउन पहनाया. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए हरनाज ने खास तरह का गाउन तैयार करवाया था, जिसके पीछे का मकसद जानकर सुष्मिता-लारा इमोशनल हो गईं। दोनों पूर्व ब्रम्हांड सुंदरियों ने हरनाज पर जमकर प्यार लुटाया। 
दरअसल, हरनाज ने जो गाउन पहना था, उस पर सुष्मिता सेन और लारा दत्ता की तस्वीर प्रिंट थी। हरनाज संधू के ऐसा करने के पीछे एक खास मकसद है, जिसका खुलासा हरनाज किया और गाउन बनाने वाली टीम को शुक्रिया कहा। हरनाज ने गाउन पहन रैंप की अपनी फोटोज शेयर कर बताया कि ‘मिस यूनिवर्स में अपने इनक्रेडिबल कंट्री को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 
सुष्मिता सेन हरनाज संधू के इस खास अंदाज पर इतनी खुश हो गईं कि एक शो में तारीफ करते हुए कहा कि ‘मैंने उनका गाउन देखा है, ये एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है। मैं उन्हें पर्सनली थैंक यू कहने गले लगाने का इंतजार कर रही हूं’। सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत की तमाम सुंदरियों के मन में ख्वाब जगा दिए। सुष्मिता सेन की स्टाइल, लाइफ, जीने का तरीका सब कुछ एक नजीर की तरह है। 
हरनाज ने लारा दत्ता की तस्वीर भी अपने गाउन पर प्रिंट करवाया। इस पोस्ट पर इमोशनल हुईं लारा ने लिखा ‘आप हमेशा डायमंड की तरह चमकते रहें। अपने विनम्र, अमेजिंग, स्ट्रॉन्ग सेल्फ सिस्टा के साथ बने रहें! आप में मुझे बच्चा दिख रहा है..गुड लक फॉर ऑल’. बता दें कि साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने माथे पर सजा फिर से भारत के नाम का डंका दुनिया में बजा दिया था।
 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।