Monkey Pox : बढ़ने लगा है मंकी पॉक्स का खतरा
<p> </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Monkey Pox : भारत की राजधानी नई दिल्ली में रविवार, 24 जुलाई 2022 को मंकीपॉक्स का मरीज मिला जिसके बारे में उसकी यात्रा को लेकर कोई अंतरराष्ट्रीय इतिहास जानकारी नहीं है। यद्यपि केरल में तीन मरीज पहले ही सामने आ चुके हैं। देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्र ने उच्चस्तरीय बैठक की। वहीं मंकीपॉक्स के बढ़ते विस्तार को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित कर दिया है। इस बीच केरल के एक प्रोफेसर का कहना है कि मंकीपॉक्स से कम्युनिटी प्रचार की संभावना नहीं है क्योंकि करीबी संपर्क में इसके ट्रांसमिशन की आशंका बेहद कम 10 फीसदी है।
केरल के मलप्पुरम के मंजेरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन के असोसिएट प्रफेसर डॉ. अनीश टीएस बताते हैं, अब तक मंकीपॉक्स के तीन केस केरल में आ चुके हैं। मरीजों को इसके प्रसार से बचाने के लिए 21 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है।'
'Monkey Pox के ट्रांसमिशन की 10 फीसदी से भी कम आशंका'
डॉ. अनीश आगे कहते हैं, 'राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना नहीं है। करीबी पारिवारिक संपर्कों में भी मंकीपॉक्स के ट्रांसमिशन की 10 फीसदी से भी कम आशंका है।' वह खसरा निगरानी प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं। उनका कहना है कि मंकीपॉक्स दिखने में चेचक या खसरा जैसा है।
What's Your Reaction?