चीतों के भोजन के लिए हिरण छोड़ने के विरोध में हरियाणा के युवक ने दी आत्मदाह की धमकी

चीतों के भोजन के लिए हिरण छोड़ने के विरोध में हरियाणा के युवक ने दी आत्मदाह की धमकी
20-09-2022 - 06:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अफ्रीका के देश नामीबिया के जंगलों से भारत के  कूनो नेशनल पार्क में लाये गए चीतों के भोजन के लिए हिरणों को पार्क में छोड़ने के विरोध में फतेहाबाद जिले के गांव काजलहेड़ी के रोहित ने आत्मदाह करने की धमकी दी है। उसने सोमवार, 19 सितंबर को फेसबुक पर वीडियो पोस्ट के जरिये धमकी दी कि वन्यजीवों की रक्षा के लिए वह अपना जीवन बलिदान करने जा रहा है। रोहित ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता हूं लेकिन हिरणों का शिकार बिश्नोई धर्म की भावनाओं के विपरीत है। इसलिए चीतों के भोजन के लिए हिरणों को छोड़े जाने का विरोध करता हूं।

मैकेनिकल ब्रांच में बीटेक रोहित काजलहेड़ी ने कहा कि वन्य जीव की रक्षा के लिए उसने 25 सितम्बर को हवन यज्ञ के पश्चाच पाहल ग्रहण करके आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। उसने लिखा है कि मेरे एक बलिदान से यदि उन जीवों की रक्षा होती है कि मैं खुद को बड़ा भाग्यशाली मानूंगा। समाज के नाम संदेश में रोहित ने कहा कि आज प्रत्येक बिश्नोई ही नहीं बल्कि समस्त पर्यावरण प्रेमी और जीव प्रेमी का कर्तव्य बनता है कि वह इस मुहिम में आगे आए और साथ दे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।