जयपुर में है भारत के सबसे महंगे होटलों में से एक...! कमरे और कीमत देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

<p><em><strong>राज पैलेस जयपुर को सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। इस होटल को कई बार पुरस्कार भी मिल चुके हैं। ये होटल पहले कभी महल हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे होटल में तब्दील कर दिया गया।</strong></em></p>

जयपुर में है भारत के सबसे महंगे होटलों में से एक...! कमरे और कीमत देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
07-10-2023 - 11:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में आपने हजारों होटल देखे होंगे और उनमें से आप कुछ में रुके भी होंगे। अगर हम आपसे कहें कि भारत में एक ऐसा होटल भी है, जिसे देश के सबसे महंगे होटल में गिना जाता है और किराया तो अमीरों के भी होश उड़ा देता है, तब आप क्या कहेंगे? जी हां, ये है जयपुर का राज पैलेस, जिसे देश के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। इसकी खूबसूरती की मिसाल दुनियाभर में दी जाती है। इस होटल के बारे में दावा किया जाता है कि इस होटल को सरकार द्वारा “भारत के सर्वश्रेष्ठ विरासती होटल” के रूप में सम्मान दिया गया है। “विश्व यात्रा पुरस्कारों” द्वारा इसे सात बार “दुनिया के अग्रणी विरासती होटल” के रूप में चुना गया है। ये दावे इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार बताए गए हैं।
1727 में किया गया था महल का निर्माण
बता दें, इस होटल का पुराना नाम ‘द चैमूं हवेली’ है, जो 1727 में बनाया गया था। ये चोमू के आखिरी राजा ठाकुर राज सिंह के नाम पर रखा गया था। लेकिन साल 1996 में राजकुमारी जयेंद्र कुमारी ने इस महल को होटल के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया। इतने सालों के बाद भी ये बेहद अनोखा होटल है और अंदर का इंटीरियर तो लोगों को हैरान कर देता है।
50 आलिशान कमरे हैं यहां
होटल में 50 आलिशान कमरे बनाए गए हैं, जो मुगल काल के डिजाइन से काफी मिलते हैं। होटल के कमरे वहीं हैं, जहां राजा-महाराजा रहते थे। इसके अलावा होटल में ऐतिहासिक चीजें आज भी मौजूद हैं, जो काफी सालों पुरानी हैं। इस होटल में अमिताभ बच्चन से लेकर एलेन पेज जैसे कई फेमस दिग्गज रह चुके हैं। कमरों की अगर बात की जाए तो यहां अलग-अलग तरह के कमरे हैं।
60 हजार से शुरू है किराया 
होटल के हेरिटेज और प्रीमियर रूम का एक रात का किराया लगभग 60 हजार रुपए है, जो कि काफी कम है। वहीं अगर हिस्टोरिकल सुइट के लिए 77 हजार और प्रेस्टीज सुइट का एक रात का किराया एक लाख रुपए से ज्यादा है। पैलेस सुइट का एक रात का किराया 5 लाख रुपए से भी अधिक है। सबसे महंगा यहां का प्रेसिडेंशियल सुइट है, जिसका एक रात का किराया 14 लाख से भी अधिक है।
राज पैलेस कैसे पहुंचें
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 13 किमी दूर है, वहीं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट से 240 किमी है। यही नहीं, जयपुर रेलवे स्टेशन से ये 7.9 किमी दूर है। यहां आप फ्लाइट से भी जा सकते हैं या फिर सड़क मार्ग के रास्ते भी यहां पहुंच सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।