खतरा..! पीएम के दौरे से पहले मिली पाकिस्तानी बोट
NULL
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 27 अगस्त से दो दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल ने भुज के हरामीनाला इलाके से एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है। ये पाकिस्तानी नाव भारतीय सीमा के अंदर लावारिस मिली है। दरअसल शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे को लेकर सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर इलाकों में कोई चूक नहीं बरतना चाहती। बीएसएफ के जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार 26 अगस्त को सुबह बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने हरामीनाला इलाके में एक पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली लावारिस नाव को भारतीय सीमा के अंदर देखा। सतर्क गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और हरामीनाला इलाके में अन्तरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से उस पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव को जब्त कर लिया। संभावना जताई जा रही है कि ये नाव पाकिस्तानी मछुआरों की ओर से छोड़ी गई है।
जब्त नाव की गहन तलाशी
बीएसएफ जवानों की ओर से जब्त की गई नाव की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल जब्त की गई नाव से किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। बीएसएफ अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये पाकिस्तानी नाव आखिर भारतीय सीमा में कैसे पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
What's Your Reaction?