मुकाबले से पहले ही चित हो रहे पाकिस्तानी..! चोटिल खिलाडिय़ों ने बढ़ाई टेंशन

NULL

मुकाबले से पहले ही चित हो रहे पाकिस्तानी..! चोटिल खिलाडिय़ों ने बढ़ाई टेंशन
27-08-2022 - 08:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टी-20 एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर पीठ में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तानी टीम को गेंदबाजी में यह दोहरा झटका लगा है। वसीम को अफरीदी की जगह पाकिस्तानी टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय माना जा रहा था लेकिन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के कारण अब वे टीम का हिस्सा नहीं हैं।
वसीम से पहले शाहीन अफरीदी श्रीलंका दौरे पर चोटिल हो गए थे। उन्हें घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वे टीम के साथ नीदरलैंड्स दौरे पर भी गए लेकिन वहां वह एक भी वनडे मैच में मैदान पर नहीं उतरे। वहीं अब वह एशिया कप में भी टीम के साथ तो जरूर गए हैं लेकिन वह सिर्फ मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
ऐसे में शाहीन अफरीदी के बाद अब मोहम्मद वसीम का चोटिल एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम के लिए रूप में मैदान पर उतरने जा रही थी लेकिन लगातार चोट के कारण अब अब उसकी रणनीति कमजोर होती दिख रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।