बैन खत्म, भारत में होगा अब अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप

NULL

बैन खत्म, भारत में होगा अब अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप
27-08-2022 - 08:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के खेलों का आयोजन भारत में ही होगा। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिया। उसने यह फैसला तब लिया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासकों की समिति भंग कर दी। फीफा के इस फैसले से भारत के अक्टूबर में महिलाओं के अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है।
गौरतलब है कि फीफा ने 'तीसरे पक्षों के अनुचित दखल' के लिए 15 अगस्त को भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित कर दिया था। फीफा ने एक बयान में कहा, 'फीफा परिषद के ब्यूरो ने एआईएफएफ पर तीसरे पक्ष के अनुचित दखल के कारण लगाया गया निलंबन हटाने का फैसला किया है।' फीफा की ओर से एक बयान में कहा गया था कि निलंबन तभी हटेगा, जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापस लिया जाएगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जाएगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।