अपनी शादी के मौके पर सड़क बनवाने की अपील कर,सीएम योगी को आमंत्रण भेजा दुल्हन ने

<p><em><strong>प्रयागराज&nbsp;से एक होने वाली दुल्हन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपने निकाह में आने का निमंत्रण भेजा है। साथ ही गंदगी हटवाने और सड़क बनाने की अपील भी कर डाली है। दुल्हन का कहना है कि गंदगी की वजह से डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है।</strong></em></p>

अपनी शादी के मौके पर सड़क बनवाने की अपील कर,सीएम योगी को आमंत्रण भेजा दुल्हन ने
25-11-2022 - 03:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुल्हन का मुख्यमंत्री को ट्वीट

नुकुश फातमा ने अपने ट्वीट में लिखा ”माननीय मुख्यमंत्री जी 7 दिसंबर को मेरी शादी है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं, कृपया  मेरे मोहल्ले की सड़क बना दीजिए। जिसमें आपको और मेरे मेहमानों को आने में कोई असुविधा ना हो”। आपकी बेटी नुकुस"

नुकुस ने साथ में यह भी लिखा है कि पिछले कई सालों से उसके घर की तरफ आने वाली सड़क तकरीबन 200 मीटर ही बनी है। साथ ही यहां पर गोबर का ढेर लगा है जिसकी वजह से मोहल्ले में बदबू और बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में शादी में आने वाले मेहमानों को यहां आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही डेंगू का डर भी सता रहा है।

धूमनगंज इलाके के अबुबकरपुर के रहने वाले अता अफजल की बेटी का निकाह (Marriage) लखीमपुर खीरी में हो रहा है। बारात 7 दिसंबर को आनी है जहां पर मेहमानों के लिए खाना और शादी का इंतजाम किया गया है। वहां खाली पड़े ग्राउंड में ढेर सारी गंदगी और गोबर इकट्ठा है। जिसकी वजह से बदबू और मच्छर मंडराते रहते हैं।

नुकुस के चाचा अफजल के मुताबिक कई बार शिकायतें की लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकला। अब मजबूरन हमारी भतीजी ने योगी जी  के टि्वटर हैंडल पर जाकर अपनी बात लिखते हुए उन्हें आमंत्रण दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।