राजधानी में सनसनीखेज हत्या : नशे  की  मांग  पूरी  न  करने  पर  कर  दिया क़त्ल अपने  पूरे  परिवार  का  

<p><em><strong>दिल्ली के पालम इलाके में 25 साल के एक युवक ने नशा करने के लिए पैसा नहीं&nbsp;देने पर अपने परिवाए के चारों सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी । घटना सामने आने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केशव ने अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था।&nbsp;</strong></em></p>

राजधानी में सनसनीखेज हत्या : नशे  की  मांग  पूरी  न  करने  पर  कर  दिया  क़त्ल  अपने  पूरे  परिवार  का  
23-11-2022 - 11:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिस  के मुताबिक, आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उन सब  की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा है। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज से एक पडोसी आये और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।