मालदीव  ने अपने लोक सेवकों के कौशल और क्षमता बढ़ाने में सहयोग के लिए भारत को बोला धन्यवाद

<p><em><strong>मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने मालदीव के लोक सेवकों के कौशल और क्षमता बढ़ाने में सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। अब्दुल्ला शाहिद ने नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस-NCGG के महानिदेशक भरत लाल के साथ हुई बैठक में भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।&nbsp;</strong></em></p>

मालदीव  ने अपने लोक सेवकों के कौशल और क्षमता बढ़ाने में सहयोग के लिए भारत को बोला धन्यवाद
23-11-2022 - 11:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उन्होंने भविष्य के प्रति आशा जताई है  कि क्षमता वर्धन कार्यक्रम से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और मज़बूत होगा । 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान मालदीव के लोक सेवा आयोग के साथ हुए सहयोग समझौते की समीक्षा के लिए श्री भरत लाल के नेतृत्व में NCGG का प्रतिनिधिमंडल मालदीव में है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मालदीव के शिक्षा मंत्री इब्राहिम हसन, सूचना आयुक्त कार्यालय और भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के साथ विचार-विमर्श किया।

गौरतलब  है  कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जून 2019 में मालदीव की अपनी यात्रा के दौरान भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति पर जोर दिया था और व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास और लोकतांत्रिक और स्वतंत्र संस्थानों को मजबूत करने के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करने में मालदीव को भारत के पूर्ण समर्थन bhi दिया था। भारत मालदीव के विकास का सबसे बड़ा भागीदार है।
द्विपक्षीय समझौते के अंतर्गत मालदीव के 530 सिविल अधिकारी अब तक भारत में प्रशिक्षण ले चुके हैं|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।