गणपति लॉकर से निकले 2.46 करोड़ रुपए: पहले मिला था सवा करोड़ कैश और 1किलो गोल्ड

<p><em><strong>इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि पूरा लॉकर पैसों से भरा हुआ था। उन्हें अंदेशा है कि और लॉकरों में भी पैसा मिल सकता हैं। लॉकरों की जांच जारी है।</strong></em></p>

गणपति लॉकर से निकले 2.46 करोड़ रुपए: पहले मिला था सवा करोड़ कैश और 1किलो गोल्ड
22-10-2023 - 11:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद गणपति प्लाजा में शनिवार देर रात दूसरी बार बड़ी रकम एक लॉकर से निकली हैं। इस एक लॉकर से इनकम टैक्स के अधिकारियों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए 500 के नोटों के रूप में मिले। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि पूरा लॉकर पैसों से भरा हुआ था। उन्हें अंदेशा है कि और लॉकरों में भी पैसा मिल सकता हैं। लॉकरों की जांच जारी है।
इनकम टैक्स 761 लॉकर की जांच कर चुका है। अब केवल 339 लॉकर की जांच करनी है। इन लॉकरों में अधिकांश लॉकर बेनामी बताये जा रहे हैं। इनके दस्तावेजों के आधार पर लॉकर लिए गए, वह फर्जी निकल रहे हैं। इनकम टैक्स की टीम ऐसे लॉकर्स की लिस्ट बना रही है।
मंगलवार को खोले थे तीन लाॅकर
मंगलवार को जब इनकम टैक्स ने तीन लॉकर खोले थे। उसमें सवा करोड़ रुपए कैश और 1 किलो गोल्ड निकला था। यह सोना कार्तिक कूलवाल और इदरीश हसन के नाम पर थे, लेकिन अभी तक इनकी कोई जानकारी इनकम टैक्स की ओर से साझा नहीं की गई है। ये दोनों व्यक्ति है भी या नहीं। दो लॉकर कल भी खोले गए। इसमें प्राॅपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर लॉकर मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं।
कुछ लॉकर ऐसे मिले जिनका नाम और पता मिस मैच हो रहा
जानकारी अनुसार, कुछ लॉकर ऐसे भी मिले हैं। इनके मालिक का नाम और पता मिल ही नहीं रहे हैं। जिस नाम से लॉकर खोला गया, वह नाम अस्तित्व में नहीं है, जो पता लिखा रखा है। वहां पर व्यक्ति रहता ही नहीं है। इनकम टैक्स को ऐसे ही लॉकर की जांच करने में समय लग रहा है।
सारे लाॅकर खुलने तक चलेगी जांच
इनकम टैक्स के अधिकारियों का कहना है कि जब तक सारे लॉकर ऑनर आकर अपना लॉकर नहीं खोल देते, जांच जारी रहेगी। सोमवार को भी 7 लोगों के लॉकर इनकम टैक्स ने खोले। हालांकि लॉकर किसके थे, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई। गणपति प्लाजा के अंडरग्राउंड में कुल 1100 लॉकर हैं।
नौकर के नाम से लेते लॉकर, फिर उसे निकाल देते

आईटी रेड के एक्सपर्ट अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया- वह कई बार इस तरह की रेड कंडक्ट कर चुके हैं। लोग अपने नौकरों के नाम से लॉकर के आसपास वाले लॉकर ले लेते हैं। फिर उन नौकरों को नौकरी से निकाल देते हैं। उन नौकर के लॉकर को ये लोग खुद यूज करते हैं। अगर ईडी और आईटी की टीम सर्च करती है, ये लोग जानकारी होने से इनकार कर देते हैं।
राजस्थान को लूटने वाले बेनकाब होंगे: डाॅ. किरोड़ी लाल
लॉकर से सोना और नकदी मिलने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- मैंने दावा किया था कि गणपति प्लाजा के लॉकर्स में करोड़ों का कालाधन व सोना रखा है। आज ये करोड़ों की नकदी और सोना उगल रहे हैं। डीओआईटी के अधिकारी सीपी सिंह ने यहां अकूत संपत्ति रखी थी। मेरे मामला उठाने के बाद लॉकर्स खाली कर दिए। उन्होंने बेनामी लॉकर्स में कालाधन रख दिया है। मेरी सरकार से मांग है कि गणपति प्लाजा के सभी बेनामी लॉकर्स की गहनता से जांच की जाए। यदि ऐसा किया गया तो भ्रष्टाचार कर इकट्ठा किया गया करोड़ों का कालाधन बरामद होगा और वो लोग बेनकाब होंगे, जिन्होंने राजस्थान को लूटा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।