अमित शाह का बड़ा सहारा ,आज लांच करेंगे सहारा रिफंड पोर्टल, निवेशकों के पैसे होंगे वापिस
<p>सहारा इंडिया के उन लाखों निवेशकों को जिस घडी का वर्षों से इंतज़ार था आखिरकार वो घड़ी आ गई। केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार 18 जुलाई को नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च करेंगे। इस पोर्टल के जरिए उन निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे, जिन्होंने अपने जीवन भर की कमाई इस कंपनी में निवेश कर दी थी। निवेश की अवधि पूरा होने से पहले ही कंपनी कानूनी पचड़ों में फंस गई।</p>
गृह मंत्री शाम आज सुबह 11 बजे ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरूआत करेंगे। सबसे पहले उन निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा, जिनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है। पोर्टल पर सहारा के निवेशकों की पूरी जानकारी मौजूद होगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि सहारा में निवेश किए गए पैसों को कैसे वापस हासिल किया जा सकता है।
अमित शाह ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया, सहारा की cooperative societies में जिन लोगों के कई सालों से रुपये फँसे हुए थे, उनके लिए कल एक विशेष दिन है। मोदी सरकार उन निवेशकों की जमा राशि को लौटाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है जिसके अंतर्गत कल “सहारा रिफंड पोर्टल” का शुभारंभ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की कटिबद्धता से उन सभी लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें अपनी मेहनत की कमाई वापस आने का इंतज़ार है।
Also Read: 'ज़रूर आऊंगा कोर्ट..नहीं चाहिए पेशी के लिए कोई छूट' बोले बृजभूषण ; यौन उत्पीड़न पर सुनवाई आज
10 करोड़ निवेशकों को होगा फायदा
केंद्र सरकार के इस कदम से सहारा इंडिया में निवेश करने वाले 10 करोड़ निवेशकों को फायदा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारा इंडिया के सबसे ज्यादा निवेशक, यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड राज्य से हैं। लंबे समय से ये निवेशक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने कई बार आंदोलन भी किए, लेकिन समस्या का कुछ भी हल होता नजर नहीं आया। मामला सुप्रीम कोर्ट में अभी भी लंबित है। इस बीच निवेशकों के एक गुट ने सरकार से मिलकर उनका फंसा हुआ पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभालने के बाद इस मामले को निपटाने की दिशा में गंभीर प्रयास शुरू हुए। शाह पिछले दिनों भी एक कार्यक्रम में कह चुके थे कि सहारा के आम निवेशकों का पैसा सरकार डूबने नहीं देगी। जिसके बाद अब वेबसाइट के जरिए निवेशकों का पैसा लौटाने की बात कही जा रही है।
इन को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक कर सकेंगे आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के उन निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा, जिनके निवेश की समयसीमा पूरी हो चुकी है। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं।
What's Your Reaction?