अजब-गजब मौसमः 4 राज्यों में आंधी और बेमौसम बारिश की मार, कर्नाटक में चलेगी लू, अलर्ट जारी

<p><em><strong>मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।</strong></em></p>

अजब-गजब मौसमः 4 राज्यों में आंधी और बेमौसम बारिश की मार, कर्नाटक में चलेगी लू, अलर्ट जारी
04-03-2023 - 10:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मार्च में ही पूरे भारत में चिलचिलाती गर्मी शुरू हो चुकी है, मगर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, गुजरात और राजस्थान में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इन इलाकों में बेमौसम की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज और चमक भी देखे जाने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर महाराष्ट्र, दक्षिण मध्यप्रदेश और गुजरात में शनिवार से अगले मंगलवार यानी 4 से 7 मार्च तक हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। 4 से 6 मार्च के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ हल्की और मध्यम हल्की बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 मार्च को और विदर्भ में 5 से 7 मार्च के दौरान बारिश और आंधी का प्रकोप देखा जा सकता है। जबकि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। इन आंधी-तूफान की संभावनाओं को देखते हुए आईएमडी ने शनिवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, रविवार को पूरे एमपी और सोमवार और मंगलवार को पूर्वी एमपी और विदर्भ पर एक येलो वॉच जारी किया है। मौसम विभाग की सलाह में इन जगहों के निवासियों से स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में ‘जागरूक’ रहने का आग्रह किया गया है।
तटीय इलाकों में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक) के बीच रहने की संभावना है। 5 मार्च से इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। बहरहाल आईएमडी को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जबकि पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।