नये लुक और धांसू फीचर्स के साथ आ रही है टाटा नैनो, कम कीमत के साथ मारुति ऑल्टो को देगी कड़ी चुनौती

<p><em><strong>इन दिनों खबरों में है टाटा की नैनो इलेक्ट्रिक कार। टाटा मोटर्स जल्द ही टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने जा रही है।&nbsp;</strong></em></p>

नये लुक और धांसू फीचर्स के साथ आ रही है टाटा नैनो, कम कीमत के साथ मारुति ऑल्टो को देगी कड़ी चुनौती
04-03-2023 - 09:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हाल ही में टाटा नेनो ईवी की डिजिटल रूप से तैयार की गई तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। कहा जा रहा है कि यह फुल चार्ज में करीब 200 किमी रेंज देगी। टाटा मोटर्स ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक टाटा टियागो ईवी लॉन्च की थी। वहीं, अब जानकारी मिल रही है कि टाटा नेनो का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देखने को मिल सकता है। जाहिर है कि यह कार किफायती कीमत में आएगी, जिससे हर कोई कार खरीदने का सपना पूरा कर पाएगा।
बेहतरीन डिजाइन और तगड़े फीचर्स
वैसे इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें पलक जैसी शेप वाले डीआरएल कॉम्पैक्ट हेडलैंप्स और बड़े साइज के मिरर पैनल देखने को मिल सकते हैं। इसी के साथ साइड पैनल्स का लुक और फील काफी आकर्षक दिख रहा है। इसमें बंपर सेक्शन में स्माइली इफेक्ट मिलेगा। इसके फ्रंट डोर में फ्लश हैंडल हैं और रियर डोर में हैंडल सी-पिलर पर लगे हैं। इसी के साथ इसका व्हीलबेस लंबा होने वाला है। इससे इंटीरियर स्पेस बढ़ जाएगा।
फीचर्स की बात करें तो इसमें टाटा नेनो ईवी में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, एसी, फ्रंट पावर विंडो, ब्लूटूथ, मल्टी-इन्फोर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम के अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
किफायती कीमत में जीतेगी लोगों का दिल
टाटा नेनो ईवी लॉन्च होने के बाद टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में करीब 200 किमी की रेंज दे सकती है। आने वाले 5 सालों में टाटा द्वारा 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की जाएंगी। वहीं, नैनो की कीमत 2.69 लाख बताई जा रही है, जो ऑल्टो से आधी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।