सूखे के बाद अब राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी
<p><em><strong>7 और 8 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। </strong></em></p>
राजस्थान में मानसून की ब्रेक के बाद फिर वापसी हो गई है। राजधानी जयपुर समेत टोंक, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, नागौर, डूंगरपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, चित्तौड़, अजमेर में मे गर्जन के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। आगामी तीन से चार दिन इसी तरह मौसम बने रहने का अनुमान है।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिन कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 7 और 8 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी आगामी 2 से 3 दिनों में सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
जयपुर में आंधी के साथ बारिश
राजधानी जयपुर में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की माने तीन से चार दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, धौलपुर, करौली, भरतपुर, जयपुर शहर, दौसा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद इन क्षेत्रों में बादल गरजने और आंधी के साथ बारिश हुई।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में 9 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ बारिश होने से खरीफ की सुख रही फसलों को नया जीवन दान मिल गया है, जिससे किसानों की उम्मीदें बढ़ गई है।
What's Your Reaction?