हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, अब सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे कपिल सिब्बल
<p>बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद एजेंसी ने झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिरासत में ले लिया। हेमंत सोरेन ने ईडी की इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।अब उन्होंन हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने का निर्णय लिया है। दरअसल, सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में य़ाचिका दाखिल की है। उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिब्बल की याचिका पर पर शीर्ष अदालत में कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी।</p>
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। बुधवार को रांची स्थित सीएम हाउस में सात घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने ये कार्रवाई जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे की है। सोरेन की गिरफ्तारी की अटकलें कई दिनों से लग रही थीं । कल रात ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन अब उन्होंन हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने का निर्णय लिया है। दरअसल, सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में य़ाचिका दाखिल की है। उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिब्बल की याचिका पर पर शीर्ष अदालत में कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी।
इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय में दायर याचिका में हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए कोर्ट से तत्काल इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। आज यानी गुरुवार एक फरवरी को साढ़े 10 बजे उनकी याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने याचिका वापस लेने का निर्णय ले लिया। उधर, सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से राज्य में सियासी भूचाल आया हुआ है। सत्तारूढ़ जेएमएम के कार्यकर्ताओं पिछले कुछ दिनों से रांची में ही जमे हुए हैं और आज उन्होंने पूरा झारखंड बंद करने का ऐलान किया है। आदिवासी संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है।
गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने शेयर की कविता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले जमकर ड्रामा हुआ। अचानक गायब रहने के कारण रांची से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। मंगलवार को 40 घंटों बाद सोरेन अचानक रांची स्थित सीएम हाउस पहुंचे और विधायकों के साथ मीटिंग की। कल यानी बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले शिवमंगल सिंह सुमन की कविता शेयर करते हुए लिखा कि अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।
What's Your Reaction?