इधर वो बजट पढ़ रहीं थीं ...और उधर.. सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिल रहा था ; सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार अंक के पार

<p>वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने इस बजट में मिडिल क्लास, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्टार्टअप कंपनियों को ध्यान में रखकर कई ऐलान किए हैं। स्टॉक मार्केट पर बजट का बहुत अधिक असर देखने को मिलता है। वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण से स्टॉक मार्केट &nbsp;को बूस्टर डोज मिला।</p> <p>&nbsp;</p>

इधर वो बजट पढ़ रहीं थीं ...और उधर.. सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिल रहा था ; सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार अंक के पार
01-02-2023 - 02:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीएसई सेंसेक्स पर दोपहर 12:49 बजे 1076.21 अंक यानी 1.81 फीसदी के उछाल के साथ 60,626 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इस तरह सेंसेक्स एक बार फिर 60,000 अंक के पार पहुंच गया है। इसी तरह एनएसई निफ्टी  पर 250.30 अंक यानी 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 17,912.45 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। 

पिछले 10 साल में पेश किए गए 8 बजट में महज दो मौके पर बजट के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में दो फीसदी से ज्यादा टूट या वृद्धि देखने को मिली है।  बुधवार को वित्त मंत्री के बजट भाषण शुरू करने के पहले 10 मिनट में सेंसेक्स 600 अंक चढ़ गया।  निफ्टी में भी एक फीसदी की तेजी देखने को मिली। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।