Gautam Adani : धनवानों की टॉप 20 की सूची से बाहर हुए गौतम अडानी..जानिए किस नंबर पर फिसल गये और कौन बना नंबर एक..!

<p><em>Gautam Adani :&nbsp;अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनकी माली हालत तेजी के साथ पतली होती जा रही है। दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे रईस अडाणी के शेयरों के भाव इतने गिर चुके हैं कि वे सबसे धनवालों की टॉप 20 सूची से भी बाहर हो गये हैं।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Gautam Adani : धनवानों की टॉप 20 की सूची से बाहर हुए गौतम अडानी..जानिए किस नंबर पर फिसल गये और कौन बना नंबर एक..!
03-02-2023 - 10:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Adani Group के सभी दस शेयरों में बीते दिनों भारी गिरावट भी देखने को मिली थी। इससे अडानी को एक ही दिन में 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था और उनकी नेटवर्थ 72.1 अरब डॉलर रह गई थी। दुनिया के धनवानों की सूची से लगातार खिसकते हुए गौतम अडानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से पिछड़ गये। अब मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े धनवान बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट  के कारण गौतम अडानी के शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हुआ जो अब तक थमा नहीं है। अडानी ने पिछले साल 44 अरब डॉलर की कमाई की थी लेकिन पिछले पांच दिनों में वे इससे ज्यादा रकम गंवा चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी अब तक 48.5 अरब डॉलर (करीब 39,61,72,49,25,000 रुपये) की नेटवर्थ गंवा चुके हैं।

अब स्थिति यह हो गई है कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में इसी वजह से गौतम अडानी सीधे 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल यानी 2023 की बात करें तो गौतम अडानी की संपत्ति 59.2 अरब डॉलर कम होकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है। एक सप्ताह में ही अडानी को 52 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा है।

तो अब ये हो गये हैं पहले नंबर के धनवान
उल्लेखऩीय है कि वर्ष 2023 में एलन मस्क ने अब तक 36.5 अरब डॉलर की कमाई की है और वे कमाई के मामले में पहले नंबर पर हैं। बनॉर्ड अर्नाल्ट 30.7 अरब डॉलर और जेफ बेजोस 29.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ बढ़ा चुके हैं। इसी तरह वर्ष 2023 के पहले माह में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति भी 24.1 अरब डॉलर बढ़ी है। लेकिन, बनॉर्ड अर्नाल्ट अब धनवानों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी को नेटवर्थ के मामले में 17वें स्थान पर दिखाया गया है। इस सूची के अनुसार गौतम अडानी की नेटवर्थ 64.2 बिलियन डॉलर बताई गई है। इस बीच हालांकि गौतम अडानी समूह ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ भी वापस ले लिया है। अडानी ने खुद बयान जारी कर निवेशकों को ग्रुप में भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।