अरे दीवानों..! इसे पहचानो, कपिल शर्मा का लुक उड़ा देगा नींद
NULL
'कपिल शर्मा शो' का नया सीजन जल्द आ रहा है। हाल ही में इस कॉमेडियन ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन का एक ऐसा लुक दिखाया, जो लोगों को हैरान कर रहा है। दरअसल, कपिल शर्मा अपने हिट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार को उन्होंने फैंस को आनेवाले सीजऩ 4 से अपने नए लुक की एक झलक दी।
नया लुक देख चौंके फैंस
तस्वीर में कपिल पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा वजन घटाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है। उन्होंने इसे एक सफेद ब्लेजऱ, ब्लैक चश्मा और स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया है। उनके लुक में एक नया हेयरस्टाइल चार चांद लगा रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने केप्शन में लिखा, ‘नया सीजन, नया लुक’।
What's Your Reaction?