गुड न्यूज देने वाली है यामी गौतम, ब्लेजर से बेबी बंप छुुपाती आईं नजर
<p><em>बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बनने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उनका बेबी बंप नजर आया।</em></p>
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर यामी ने फैंस को सरप्राइज दे दिया। यामी गौतम और आदित्य धर पेरेंट्स बनने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च पर यामी का बेबी बंप साफ नजर आया।
हालांकि यामी अपने ब्लेजर से बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आईं। उन्होंने ट्रेलर पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया। ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद सभी लोगों ने यामी और आदित्य को बधाई भी दी। रिपोर्ट्स की माने तो यामी की प्रेग्नेंसी को साढ़े पांच महीने हो चुके हैं। उन्होंने अभी तक इस बात को सभी से छुपाकर रखा हुआ था।
यामी और आदित्य की शादी को तीन साल हो चुके हैं। ये कपल जून 2021 में शादी के बंधन में बंधा था। रिपोर्ट्स की माने तो यामी मई में बच्चे को जन्म देंगी। फिल्म आर्टिकल 370 की बात करें तो इसमें यामी जहां लीड रोल में नजर आ रही हैं वहीं इस फिल्म को आदित्य ने प्रोड्यूस किया है। अब प्रमोशन में ये कपल साथ में नजर आने वाला है। आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से यामी फिल्म के प्रमोशन में बिजी होने वाली हैं।
What's Your Reaction?