अब ईडी को मिली मनीष सिसोदिया की फाइल

NULL

अब ईडी को मिली मनीष सिसोदिया की फाइल
22-08-2022 - 10:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई ने शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बना दिया है। साथ ही साथ, यह अब मामला ईडी के पास भी पहुंच गया है। शराब नीति में करप्शन को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर रेड डाली थी। 14 घंटे घर के भीतर सर्च अभियान के बाद सीबीआई मनीष सिसोदिया का फोन और लैपटॉप लेकर निकली थी। अब सीबीआई ने एक फाइल ईडी के पास भी पहुंचा दी है।
सौंपी फाइल की एक प्रति
ताजा घटनाक्रम में सीबीआई ने मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का मामला बनता है या नहीं। सीबीआई ने एफआईआर की कॉपी और कुछ और दस्तावेज ईडी को सौंपे हैं। अब ईडी पहले पीएमएलए के सबूत जुटाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू करेगी और फिर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।