इजरायल पर हिजबुल्ला ने किया आतंकी हमला, एक साथ दागे 40 से अधिक राकेट लेकिन कोई घायल नहीं..!

<p><em>इजरायल के उत्तरी क्षेत्र गैलिली के ऊपर एक साथ 40 से अधिक रॉकेटों से हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने ली है। अलबत्ता इस हमले कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है।</em></p>

इजरायल पर हिजबुल्ला ने किया आतंकी हमला, एक साथ दागे 40 से अधिक राकेट लेकिन कोई घायल नहीं..!
13-04-2024 - 09:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 इस बीच लेबनान में ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने कहा है कि उसने उत्तरी इजरायल में इजरायली सेना की तोपों को निशाना बनाते हुए दर्जनों रॉकेट दागे गये हैं। वहीं दूसरी ओर, इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रॉकेट हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है। आईडीएफ के वॉर रूम ने हमले का वीडियो भी जारी किया है।

आईडीएफ ने कहा, लेबनान इलाके से उत्तरी इजरायल में करीब 40 रॉकेट दागे गए, जिनमें से कुछ को आयरन डोम एयर डिफेंस प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया जबकि कुछ ने खुले इलाकों को प्रभावित किया या फिर लेबनान के अंदर गिरे। घटना के दौरान सायरन बजते रहे। इसके पहले आईडीएफ ने कहा था कि एयर डिफेंस ने उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह द्वारा लॉन्च किए गए दो विस्फोटकों से भरे ड्रोन को मार गिराया है।
हिज्बुल्ला के इस हमले से कुछ देर पहले ही आईडीएफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हेरजी हलेवी और अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल एरिक कुरिला के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें इजरायल पर ईरान के संभावित हमले को लेकर चर्चा की गई थी। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियर हगारी ने ने कहा, "हमने स्थिति का संयुक्त मूल्यांकन किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा समन्वय मजबूत है।" उन्होंने कहा कि संभावित ईरानी हमले की कड़ी चेतावनी के बीच नागरिकों के लिए निर्देशों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।