Maharashtra News : हिंदू युवक के साथ घूमने के शक में हिजाब पहने महिला से बदसलूकी, तीन हिरासत में
<p><strong>Maharashtra Hijab Woman Misbehave : <em>औरंगाबाद में हिंदू युवक के साथ घूमने के शक में हिजाब महिला पहनी के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने ऐक्शन लेकर तीन को अरेस्ट किया है।</em></strong></p>
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति के साथ घूमने के संदेह में हिजाब पहनी महिला के कथित उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में शहर के बेगमपुरा थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मकई गेट इलाके में सोमवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक हिजाब पहनी एक महिला के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और उसका मोबाइल फोन छीन रहे हैं। वीडियो में महिला को युवकों से उसका फोन लौटाने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के जरिए महिला की पहचान की और उससे शिकायत दायर करने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
बीबी मकबरा घूमने आई थी महिला
पुलिस उपायुक्त दीपक गिरहे ने कहा, ‘यह घटना सोमवार को हुई। युवकों को संदेह था कि एक मुस्लिम महिला एक हिंदू पुरुष के साथ घूम रही है। उन्होंने महिला का पीछा किया और उसे परेशान किया। महिला की ओर से शिकायत दायर करने से इनकार करने के बाद पुलिस ने स्वतरू संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला औरंगाबाद स्थित बीबी का मकबरा घूमने आई थी।
What's Your Reaction?