Devendra Fadnavis In Mauritius : समुद्र पार होगी शिवगर्जना !!! मॉरीशस में देवेंद्र फडणवीस आज करेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 

<p><strong>Shivaji&#39;s Statue Inauguration in Mauritius :&nbsp;</strong>डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस &nbsp;के रवाना हो गए हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। &nbsp;इस दौरान वहां देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण आज (28 अप्रैल) किया जाएगा।&nbsp;</p>

Devendra Fadnavis In Mauritius : समुद्र पार होगी शिवगर्जना !!! मॉरीशस में देवेंद्र फडणवीस आज करेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 
28-04-2023 - 12:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

छत्रपति शिवाजी महाराज की 12.5 फीट की प्रतिमा का अनावरण

शिवाजी महाराज  प्रतिमा के अनावरण समारोह का समापन आज शाम साढ़े सात बजे महाराष्ट्र भवन मोका मॉरीशस में होगा। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की 12.5 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। बता दें कि यहां बड़ी संख्या में मराठी रहते हैं। मॉरीशस में करीब 75 हजार मराठी हैं और वे महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, कोंकण इलाकों से हैं।  इन सभी ने मिलकर 1 मई 1960 को मराठी मंडली फेडरेशन की स्थापना की। यहां मराठी त्योहार भी बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। 

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने मॉरीशस रवाना होने की सूचना दी।  इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में लिखा है "हिंदू स्वराज्य के संस्थापक, युगपुरुष, राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का आज मॉरीशस में अनावरण होगा। समुद्र के पार होगी शिवगर्जना!"

मॉरीशस में महाराष्ट्र भवन भी..

यहां महाराष्ट्र भवन भी बनाया गया है। इसके विस्तार को लेकर कुछ मांगें हैं और इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा किए जाने की संभावना है।  इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस-भारत व्यापार समुदाय से मुलाकात करेंगे। 

इसके अलावा महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपून से भी मुलाकात करेंगे और इस दौरान कुछ एमओयू पर चर्चा और हस्ताक्षर होंगे..

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।