हिमाचल के सीएम सुक्खू गरजे,' योद्धा हूं-योद्धा की तरह लड़ूंगा, इस्तीफा नहीं दिया है '

<p>हिमाचल में पिछले दो दिन से जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को बड़ा बयान दिया और कांग्रेस सरकार की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की। इस्तीफे की अटकलों में सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि पार्टी में जारी संकट के बीच सीएम &nbsp;सुक्खू ने इस्&zwj;तीफे की पेशकश की है।&nbsp;</p>

हिमाचल के सीएम सुक्खू गरजे,' योद्धा हूं-योद्धा की तरह लड़ूंगा, इस्तीफा नहीं दिया है '
28-02-2024 - 03:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कहा- मैंने नहीं दिया है इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि न तो किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा है और न ही मैंने किसी को अपना इस्तीफा दिया है। हम बहुमत साबित करेंगे।  हम जीतेंगे, हिमाचल की जनता जीतेगी। 

उन्होंने कहा कि हम बहुमत साबित करेंगे। जीत हमारी ही होगी। मैं यह भी दावा करता हूं कि भाजपा तड़प क्यों रही है। अभी बजट पारित होना है, मैं कहता हूं वोटिंग करवाइए। किसके पक्ष में बहुमत आएगा यह जल्द ही पता चल जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि जो राजनीति दबाव बनाते हैं, उसका भी आने वाले समय में पर्दाफाश किया जाएगा।

गए विधायक हैं संपर्क में 
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह एक योद्धा हैं और योद्धा की तरह लड़ेंगे। जनता बेफिक्र रहे, सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में बजट पारित होना है और यह होकर रहेगा। जो विधायक गए हैं, वह भी हमारे संपर्क में हैं।

केंद्रीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफ़ा 
मुख्यमंत्री के दावों के बीच हिमाचल में कांग्रेस के खेमे में काफी राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल सरकार में केंद्रीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।  विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि पार्टी में विधायकों की बात को सुना नहीं जाता है।

भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर राज्यसभा सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद से ही यह राजनीतिक घटनाक्रम देखा जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 34 मत मिले जिससे संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया. इसके बाद ‘ड्रॉ' जरिए परिणाम घोषित किए गये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।