Fifa World Cup 2022 : ब्राज़ील को मिली हार, क्रोएशिया पहुंची सेमीफइनल में, नेमार ने ब्राज़ीलके लिए 77 गोल कर पेले की बराबरी कर रच दिया इतिहास
<p><em><strong>कतर में चल रहे </strong></em>Fifa World Cup 2022<em><strong> के पहले क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन Brazil हार गई है। दुनिया की नंबर-1 टीम को Croatia ने पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। Croatia लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं, Brazil की टीम लगातार दूसरी बार ही क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई। इस मैच में ब्राजील के लिए स्टार खिलाड़ी नेमार ने गोल किया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। एक्स्ट्रा टाइम तक खेल समाप्त होने के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी था। क्रोशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत लिया।</strong></em></p>
नेमार ने अतिरिक्त समय के पहले हाफ में गोल करके Brazil को लीड दिला दी थी लेकिन Croatia के ब्रूनो पेटकोविक ने 117 वें गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। फिर पेनल्टी शूटआउट में Croatia के गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविक ने रोड्रिगो के पेनल्टी प्रयास को बचाया और मार्क्विनहोस ने बाद में पोस्ट पर निशाना लगा दिया।
नेमार ने कर ली पेले की बराबरी
दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील भले ही क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई हो लेकिन स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। नेमार ने शुक्रवार को ब्राजील के लिए अपना 77वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने ब्राजील के सर्वकालिक अग्रणी स्कोरर के रूप में पेले की बराबरी कर ली। Brazil के फारवर्ड ने क्रोएशिया के खिलाफ अपनी टीम के विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच के अतिरिक्त समय के पहले हाफ में गोल किया।
बता दें 82 वर्षीय पेले इन दिनों ब्राजील के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि पेले की हालत सर्जरी के बाद ठीक है।
What's Your Reaction?