Fifa World Cup 2022 : मेजबान टीम Qatar दूसरा मैच हारी, Senegal ने 3-1 से पीटा और उधर ईरान ने वेल्स को हराया
<p><em><strong>Fifa World Cup 2022 : Qatar की मेजबानी में खेले जा रहे Fifa World Cup 2022 में छठे दिन खेले गए पहले मुकाबले में ईरान ने वेल्स को 2-0 से हराया। जबकि दूसरे मैच में मेजबान कतर को हार झेलनी पड़ी। उसे Senegal ने 3-1 से करारी शिकस्त दी।</strong></em></p>
Fifa World Cup 2022 के छठे दिन दूसरा मैच Qatar और Senegal के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान कतर को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। सेनेगल ने कतर को 3-1 से करारी शिकस्त दी। कतर की यह टूर्नामेंट में दूसरी हार है। इससे पहले इक्वाडोर ने 2-0 से हराया था। Senegal के लिए तीनों गोल बौलाए ने 41वें मिनट, फमारा ने 48वें मिनट और बाम्बा ने 84वें मिनट में दागे। जबकि Qatar के लिए एकमात्र गोल मुन्तरी ने 78वें मिनट में किया। सेनेगल की यह पहली जीत है। इससे पहले वाले मैच में Netherlands ने हराया था।
Iran ने Wales को हराया
Fifa World Cup 2022 में छठे दिन का पहला मैच वेल्स और Iran के बीच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें Iran ने आखिरी मौके पर गोल दागकर जीत दर्ज की हैं। इस जीत के साथ ही ईरान की सुपर-16 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हो गई हैं। यह ग्रुप-बी का मुकाबला था। इसमें Iran ने 2-0 से जीत दर्ज की। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना-अपना दूसरा मैच खेल रही थीं।
एक्सट्रा टाइम में पलटा गेम
Wales के खिलाफ मैच में निर्धारित समय 90 मिनट तक मैच बगैर गोल के ही ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था। मगर एक्स्ट्रा टाइम में Iran ने दो गोल दागते हुए पूरा गेम ही पलट दिया। इस जीत के साथ ही Iran ने 3 अंक हासिल कर लिए हैं और सुपर-16 में जाने के लिए उसकी उम्मीदें बरकरार हैं।
What's Your Reaction?