India vs New Zealand T20 Highlights : भारत ने न्यूजीलैंड को शृंखला के दूसरे मैच में 8 विकेट से हराया, शृंखला में बनायी 2-0 से अजेय बढ़त
<p>India vs New Zealand T20 Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय मैचों की शृंखला का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा जिसे भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। भारत ने 111 रन बनाये। </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
India vs New Zealand T20 Highlights : इससे पूर्व आज के मैच में पाकिस्तान को हराकर भारत आयी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखरती चली गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। इसमें मोहम्मद शमी (18 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (10 रन देकर एक विकेट) ने गेंदबाजों के लिए असरदार इस पिच पर अपनी बेहतरीन सीम गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिये रन बनाना मुश्किल कर दिया। भारतीय गेंदबाजों की गेंद रूककर आ रही थी जिससे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिये एक- एक रन जोड़ना कठिन होता जा रहा था।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिल एलेन खाता तो भी नहीं खोल सके। वे शमी की फुल लेंथ गेंद को चूक गये और गेंद ने उनके स्टंप उखाड़ दिये। इसके बाद सिराज की गेंद तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स का बल्ले का किनारा लेकर शुभमन गिल के हाथों में पहुंच गयी। शमी और हार्दिक पंड्या के शानदार रिटर्न कैच ने फिर न्यूजीलैंड को और परेशानी में डाल दिया। शमी ने डेरिल मिचेल को अपनी ही गेंद पर आउट किया। इसी तरह हार्दिक पांड्या का 10वें ओवर में डेवोन कॉनवे का अपनी ही गेंद पर एक हाथ से कैच लपकना बेहतरीन रहा। शार्दुल ठाकुर (26 रन देकर एक विकेट) भी एक विकेट झटकने में सफल रहे। उनकी गेंद पर शुभमन गिल ने टॉम लेथम का कैच लपका।
न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में घिर गयी लेकिन पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल (22 रन) क्रीज पर अड़ गये तो न्यूजीलैंड को बेहतर करने की आस बंधी। उनके साथ ग्लेन फिलिप्स (36 रन) भी खतरनाक दिख दिख रहे थे। लेकिन, ब्रेसवेल से 19वें ओवर में लगातार चौके खाने के बाद शमी ने एक तेज बाउंसर फेंका और गेंद बल्ला छुआकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। इसके बाद मिचेल सैंटनर (27 रन) फिलिप्स का साथ देने आए और दोनों ने सातवें विकेट के लिये 47 रन की साझेदारी निभाकर टीम को 100 रन के पार कराया।
हालांकि ये दोनों छह गेंद के अंदर आउट हो गये जिससे न्यूजीलैंड की वापसी करने की उम्मीद भी खत्म हो गयी। फिलिप्स ने वाशिंगटन सुंदर (दो विकेट) की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच दे दिया। कुलदीप यादव (एक विकेट) ने 11वें नंबर के ब्लेयर टिकनर को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी 34.3 ओवर में समाप्त की।
न्यूजीलैंड की चुनौती का सामने करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी की जोड़ी ने तेज शुरुआत की। रोहित ने पांचवे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की तेज रफ्तार वाली बाउंडर पर छक्का जड़ा। उन्होंने 13वें ओवर में 47 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 50 गेंदों पर 51 रन बनाने के बाद हैनरी शिप्ली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अपनी पारी में भारतीय कप्तान ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पिछले 5 मैचों में रोहित और गिल की जोड़ी ने चौथी बार 50+ की साझेदारी की।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे। वह एक बार फिर मिचेल सेंटनर का शिकार हो गये और 9 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। उन्हें टॉम लेथम ने स्टंप आउट किया। ईशान किशन (8 नाबाद) ने शुभमन गिल (40 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। शृंखला में यह तीसरा मैच अब केवल औपचारिकता भऱ रह गया है।
What's Your Reaction?