मौसम : कैसा रहेगा गुलाबी नगरी के अगले दो हफ़्तों का मौसम...
<p>राजस्थान के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति शीतलहर जैसी हो गई है। न्यूनतम तापमान में आगामी दो-तीन दिनों में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आज यहां बादल छाया रहेगा.आइये जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मौसम का हाल.. </p>
वर्तमान में चुरू व सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान चुरु व सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं।
इस सप्ताह (16-22 दिसंबर) के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत (Near normal) के आसपास रहने की संभावना है।
दूसरे सप्ताह (23-29 दिसंबर) में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट होने से सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे (Below normal) दर्ज किए जाने की संभावना है।
What's Your Reaction?