भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर आज मनेगा जश्न पिंकसिटी में, कार्यक्रम में सुनिधि चौहान बिखेरेंगी जलवे

<p>राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है। इसे लेकर आज पिंकसिटी जयपुर में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें राहुल गांधी समेत सीएम गहलोत और सभी बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे। वे दोनों भी जयपुर आ चुके हैं। ये आज दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।</p>

भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर आज मनेगा जश्न पिंकसिटी में, कार्यक्रम में सुनिधि चौहान बिखेरेंगी जलवे
16-12-2022 - 03:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल 

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे राहुल गांधी अस्पताल रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस के नये ऑफिस में पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा अनुभव और जनघोषणा पत्र के किए गए वादों को पूरा करने की जानकारी देंगे। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे राहुल गांधी अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अब तक इन राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा

बता दें कि कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है। बीते 100 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए अभी राजस्थान के दौसा जिले में है। आज सुबह 6 बजे मीना हाईकोर्ट से शुरू होकर 11 बजे दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंची। 5 घंटे में भारत यात्रियों ने 22 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी जयपुर के लिए रवाना हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।