ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ का बजा डंका, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे इतने करोड़!

<p>ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म &lsquo;फाइटर&rsquo; के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बढ़-चढ़कर टिकट खरीद रहे हैं। &lsquo;फाइटर&rsquo; ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया है।</p>

ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ का बजा डंका, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे इतने करोड़!
22-01-2024 - 10:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आएगी। मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन ‘फाइटर’ को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग धड़ल्ले से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए ‘फाइटर’ के अब तक 70 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन 3डी के 37,406 टिकट बिके हैं, जिससे फिल्म की 1.24 करोड़ कमाई हो गई है। 2डी वर्जन के 28,553 टिकटों की बिक्री हुई है, जिससे 75 लाख 45 हजार का कलेक्शन हुआ है। इस तरह ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ के 70,941 टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अब तक टोटल 2.29 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को सेंसर बोर्ड ने 19 जनवरी को पास कर दिया था। फिल्म को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है।
इस दिन रिलीज होगी ‘फाइटर’
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ रिपब्लिक डे के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इससे पहले ऋतिक रोशन की ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।