टिकट मिला तो उड़ा मजाक, अब सबकी बोलती बंद...! मिजोरम की सबसे युवा विधायक बेरिल वन्नेइहसांगी

<p><em><strong>लालदुहोमा की युवा ब्रिगेड में एक महिला विधायक हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। यह विधायक हैं, बेरिल वन्नेइहसांगी। बेरिल एक आरजे और टीवी एंकर रही हैं।</strong></em></p>

टिकट मिला तो उड़ा मजाक, अब सबकी बोलती बंद...! मिजोरम की सबसे युवा विधायक बेरिल वन्नेइहसांगी
06-12-2023 - 10:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मिजोरम विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा की पार्टी ने बाजी मारी है। तीन महिलाओं ने भी मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके इतिहास रचा है। लालदुहोमा की युवा ब्रिगेड में एक महिला विधायक हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। यह विधायक हैं, बेरिल वन्नेइहसांगी। बेरिल एक आरजे और टीवी एंकर रही हैं।
आरजे से करियर की शुरुआत
रेडियो जॉकी से बेरिल वन्नेइहसांगी सबसे पहले आइजोल नगर निगम का चुनाव लडीं और पार्षद के रूप में उभरीं।
सबसे कम उम्र की विधायक
बेरिल वन्नेइहसांगी (32) इस बार चुनी गई तीन महिला विधायकों में सबसे कम उम्र की विधायक हैं।
शिलॉन्ग से की पढ़ाई
बेरिल वन्नेइहसांगी ने शिलॉन्ग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। उनके पिता का नाम वानरोचुआंगा है।
लोगों ने उड़ाया मजाक
बेरिल वन्नेइहसांगी को जब जेडओपी ने टिकट दिया तो सोशल मीडिया पर कहा गया कि फैशन और मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली चुनाव क्या जीतेगी।
मिजोरम में पितृसत्तात्मक सोच
बेरिल ने कहा कि मिजोरम में एक धारणा थी कि महिलाएं घर की चार दीवारों से संबंधित होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता है।
यहां तक पहुंचने के लिए करना पड़ा संघर्ष
बेरिल एक अविवाहित है और उनके लिए राजनीति में आना और कठिन था। उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब उल्टा-सीधा कहा।
लोग गंभीरता से नहीं लेते थे
बेरिल ने कहा कि उन्हें अक्सर लोगों को एक राजनेता के रूप में उन्हें गंभीरता से लेने के लिए राजी करना पड़ता है। लेकिन अब विधानसभा जीतकर उन्होंने लोगों के मुंह बंद कर दिए।
बदलाव के लिए करेंगी काम
बेरिल वन्नेइहसांगी ने अपनी जीत मिजोरम की महिलाओं को समर्पित की। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।