यूं करेंगे इन्वेस्ट तो 10 साल में बन जाएंगे बिलेनियर
करोड़पति बनना कौन नहीं चाहता लेकिन इस दौर में जिस तरह से खर्चे बढ़ रहे हैं, लोगों के लिए बचत करना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में निवेश विकल्प काफी काम आते हैं। हालांकि, यहां भी आपको अनुशासित रहकर पैसा निवेश करना होता है।
सबसे अच्छा यह है कि सैलरी आते ही एक तय राशि आपके खाते से चुने हुए निवेश विकल्प में चली जाए। बाजार के विशेषज्ञ लोग वेतनभोगी कर्मचारियों को अपनी पहली सैलरी से ही निवेश करने की सलाह देते हैं। चलिए आज आपको वो तरीका बताते हैं, जिससे आप 10 साल में एक करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं।
इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश का एक अच्छा विकल्प है। आप मंथली एसआईपी में एन्युअल स्टेप-अप का उपयोग कर सकते हैं। स्टेप-अप एसआईपी का एक ऐसा फीचर है, जो एसआईपी में आपके योगदान को एक विशेष अवधि के बाद बढ़ा देता है। आप हर साल अपनी एसआईपी की राशि में कुछ फीसदी की बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस तरह आप अपनी आय में सालाना इंक्रीमेंट और अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार एसआईपी की राशि में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
यह है एक करोड़ के फंड की कैलकुलेशन
अगर आप 10 साल की एसआईपी से एक करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना बना रहे हैं, तो एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, यहां 12 फीसदी वार्षिक रिटर्न के हिसाब से आपको 21,000 रुपये की मासिक एसआईपी के साथ शुरुआत करनी होगी। मंथली एसआईपी 21,000 रुपये हो, अनुमानित एन्युअल रिटर्न रेट 12 फीसदी रहे और एन्युअल स्टेप-अप 20 फीसदी हो और अवधि 10 वर्ष रखी जाए, तो एक करोड़ रुपये का फंड आप जमा कर सकते हैं।
What's Your Reaction?