हवाई अड्डे पर उतरते ही आसिफ ने फैंस पर उठाया हाथ

हवाई अड्डे पर उतरते ही आसिफ ने फैंस पर उठाया हाथ
15-09-2022 - 09:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम स्वदेश पहुंच गई है। फाइनल में मिली हार के पाकिस्तानी फैंस में निराशा अपने चरम है। ऐसे में खिलाड़ी जब यूएई से पाकिस्तान पहुंचे तो उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकाला गया। एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम था और इस दौरान टीम के ऑलराउंडर आसिफ ने एक बार फिर वही कांड कर दिया, जो उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अफगान खिलाड़ी फरीद अहमद के साथ किया था। दरअसल आसिफ जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी के लिए जिद करने लगे लेकिन तभी उन्होंने एक फैन का हाथ झटक दिया। आसिफ के इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अफगान गेंदबाज फरीद अहमद को मारने के लिए बल्ला उठाया था, जिसके कारण खूब बवाल भी हुआ था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।