नवरात्रों में इन बीज मंत्रों से दूर करें अपने जीवन की परेशानियां, मिलेगी निश्चित सफलता..!
<p><em><strong>सनातन समाज में नवरात्रों को बहुत ही शुभ समय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों में जो भी व्यक्ति मनोरथ पूर्ण करने के लिए देवी की आराधना करता है, उसे निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। यही वजह है कि लोग इन दिनों उपवास रखते हैं, कोई ना कोई संकल्प लेकर दुर्गा शप्तसती का पाठ करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कुछ बीज मंत्र, यदि कोई व्यक्ति नवरात्रों में इनका जप करे तो उसके मनोरथ अवश्य पूर्ण हो जाते हैं।</strong></em></p>
यदि किसी व्यक्ति को अपनी बुद्धि का विकास करना हो, विवेकशील बनना हो, या अपनी तार्किक क्षमता को बढ़ाना हो तो इस मंत्र का अधिकाधिक जाप करे। मंत्र है..
या देवी सर्व भूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
यदि व्यक्ति किसी संकट में फंस गया हो, विदेश में हो और कोई रास्ता नहीं सूज्ञ रहा हो और जेल जाने का डर सता रहा होहो तो इस मंत्र का जाप करें..
शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे
सर्वस्यतिहारे देवि नारायणी नमोस्तुते
यदि व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गया हो। स्वास्थ्य अच्छा नही रहता हो या फिर घर में कोई संबंधी गंभीर बीमार हो तो इस मंत्र का जाप करने से लाभ होता है..
रोगान शेषाण पहंसी तुष्टा रूष्ठा तु कामान सकलानभिष्टान
त्वामाश्रितानाम न विपन्नराणां त्वामाश्रिता हयाश्रयताम प्रयान्ति।
ऐसी स्त्रियां जो अपने पति के साथ सुखद जीवन व्यतीत करना चाहती हैं। यदि किसी स्त्री के पति के जीवन पर संकट हो तो उसे इस मंत्र का जाप करने से जरूर लाभ मिलता है..
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परम सुखम रूपम देही
जयम देही यशो देही दिशो देहि जहि ।
जिन पुरुषों के विवाह होने में बहुत बाधाएं आ रही हों तो उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसका जाप करने से मां भगवती की कृपा बरसेगी और विवाह जल्दी हो जाएगा।
पत्नी मनोरमा देहि देहि मनोवर्तानु सारिणीम
तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद भवाम ।
नवरात्रों में व्यक्ति यदि दुर्गासप्तशती का पाठ कर रहा हो और वह इस पाठ में यदि इन सिद्ध मंत्रों का संपुट लगाकर पाठ करे तो निश्चित ही सफलता मिलती है। ध्यान रखने की बात यह है कि मंत्रों का जाप निश्चित संख्या में रखना चाहिए। निश्चित संख्या से तात्पर्य निश्चित संख्या में माला जाप से है। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन मंगलमय और सुखद होगा।
विशेषः- यह लेख प्रख्तात ज्योतिषी अरुण कुमार ने न्यूज ठिकाना के लिए तैयार किया है वे जयपुर में रहते हैं। उनसे arunmathur2010@yahoo.in पर सीधे संपर्क किया जा सकता है
What's Your Reaction?