लंदन की सड़कों पर पाकिस्तानी मंत्री मरियम पर कसी गईं फब्तियां
लंदन में एक कॉफी शॉप के बाहर पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम नवाज को प्रवासी पाकिस्तानियों ने घेर लिया और उनपर जमककर फब्तियां कसीं। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि प्रवासी पाकिस्तानियों ने मंत्री मरियम के घेरने की कोशिश की। माना जा रहा है कि कॉफी शॉप में मौजूद पाकिस्तानी लोग पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही के बीच मरियम की विदेश यात्रा करने के लिए उनकी आलोचना कर रहे थे। आलोचना के स्वर अचानक तीव्र हो गये और प्रवासी पाकिस्तानी सड़कों पर ‘चोरनी, चोरनी कहकर मरियम को सुनाने लगे।
पूरे घटनाक्रम के दौरान पूर्व प्रधानंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मंत्री मरियम ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान के मंत्रियों ने जरूर मरियम का समर्थन किया है और कहा है कि इमरान खान के समर्थकों ने कॉफी शॉप में मरियम को परेशान किया है। मरियम ने संयम दिखाकर स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया।
What's Your Reaction?