‘हत्या के बाद श्रद्धा का हाथ सबसे पहले काटा...’, आफताब के नए खुलासे, फ्लैट में मिले कई सबूत
<p><em><strong>श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए गए थे। </strong></em></p>
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस को पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे।
सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा के हाथ के टुकड़े किए थे। नार्को टेस्ट में उसने बताया कि उसने जिस छोटी आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस अब उस लोकेशन पर उस हथियार की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश का रही है कि आफताब ने यह चापड़ कहां से खरीदा था। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह हथियार 18 मई के पहले तो नहीं खरीदे गए थे। अगर यह साबित होता है कि हथियार हत्या के पहले खरीदे गए थे तो यह भी साबित हो जाएगा कि आफताब ने साजिश के तहत हत्या की। हालांकि असफताब लगातार यही बात कह रहा है कि उसने गुस्से में श्रद्धा का कत्ल किया।
घंटों तक अकेला खेलता है शतरंज
पता चला है कि उसे शतरंज का खेल बहुत पसंद है। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है। वह अपने बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है।
What's Your Reaction?