चुनावी रण बने गुजरात विधानसभा चुनाव में 'हाथ' के 'भारत जोड़ो यात्रा ' का जवाब कमल ने 'गुजरात गौरव यात्रा' से दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को किया रवाना

चुनावी रण बने गुजरात विधानसभा चुनाव में 'हाथ' के 'भारत जोड़ो यात्रा ' का जवाब कमल ने 'गुजरात गौरव यात्रा' से दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को किया रवाना
12-10-2022 - 05:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में अपनी कमर कस ली है। नौ दिनों तक चलने वाली 'गुजरात गौरव यात्रा' को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस गुजरात गौरव यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान को मजबूत करने और आमजन तक पहुंच बनाना है।
'गुजरात गौरव यात्रा' राज्य में पांच अलग-अलग धार्मिक मार्गों से होकर गुजरेगी।  गुजरात के 144 विधानसभा क्षेत्रों में नौ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा मेहसाणा के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी। दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी। तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी। चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी। पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी।
भाजपा के एक नेता के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कुछ यात्राओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात में सबसे पहली ‘गौरव यात्रा’ साल 2002 में विधानसभा चुनाव से पहले और सांप्रदायिक दंगों के बाद  निकाली गई थी ,जब नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।