साबुन की थैलियों में छुपा कर ले जा रहे थे करोड़ों की हेरोइन, जब्त
देश में अफीम का कारोबार इतना फैल रहा है। एक तरफ जहां पुलिस इसे रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देती है, तो वही दूसरी तरफ अपराधी शातिराना तरीके से कुछ न कुछ नया ढूंढ ही लेते हैं। मिजोरम से त्रिपुरा जा रहे एक ट्रक में करोड़ों रुपये की हीरोइन ले जाई जा रही थी। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और करीमगंज पुलिस के जवानों ने न्यू करीमगंज रेलवे स्टेशन के ट्रक को पकड़ा और ट्रक से हेरोइन जब्त की।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में चालक के केबिन में 764 साबुन की थैलियों में भरकर हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। जब्त हुई हेरोइन का वजन करीब 9.47 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 47.4 करोड़ रुपये है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल 1 अगस्त से इस साल 31 अगस्त के बीच कुल 4,751 लोगों को नशीले ड्रग्स के व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 98.65 किलो हेरोइन, 32293.71 किलो गांजा, 187.05 किलो अफीम, 268104 कफ सिरप की बोतलें, 4841842 कैप्सूल, 4.91 किलो मॉर्फिन, 14.7 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 0.31 किलो कोकीन और 213.94 किलो भाग सहित अन्य नशीले पदार्थों को जब्त किया गया।
What's Your Reaction?