दिल्ली: मुखर्जी नगर में भीषण आग, धूं-धूं कर जला गर्ल्स पीजी, दमकल के जाबांजों ने बचा ली कई लोगों की जान
<p><em><strong>दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में स्थित गर्ल्स पीजी में बुधवार रात भयंकर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में फंसी लड़कियों को नीचे उतारा। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं हैं।</strong></em></p>
दिल्ली मुखर्जी नगर इलाके में एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद रही। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि ‘कुल 20 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। कुछ लड़कियों के इमारत में फंसी हुई थीं, जिन्हें निकाला गया।’ दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है, वहां करीब 35 लड़कियां थीं और सभी सुरक्षित हैं। ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। उधर आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई थी। घटनास्थल के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
टीम ने लोगों को हटाकर किया बचाव
पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया और दमकल की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की टीम की सही रणनीति की वजह से आग पर काबू पाया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। जितेंद्र कुमार मीना ने बताया, ‘करीब 7ः45 पर आग लगने की कॉल आई थी जिसके बाद पुलिस और दमकल मौके पर तुरंत पहुंचे। जितने भी बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है लेकिन इसकी जांच की जाएगी। फायर सेफ्टी के उपकरणों की भी जांच की जाएगी।’
सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट
उधर, घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘मुखर्जी नगर इलाके के पीजी में आग लगने की ये घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें। मैं लगातार इस पर नजर बनाए हूं।’
What's Your Reaction?