जोशीमठ त्रासदी पर अमित शाह ने बुलाई बैठक, सीएम धामी बोले, घर नहीं सिर्फ होटल गिराए जाएंगे

<p><em><strong>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ का दौरा किया&gt;&nbsp;इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।</strong></em></p>

जोशीमठ त्रासदी पर अमित शाह ने बुलाई बैठक, सीएम धामी बोले, घर नहीं सिर्फ होटल गिराए जाएंगे
12-01-2023 - 01:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ का दौरा किया> इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। धामी ने अंतरिम सहायता का भी ऐलान किया। जोशीमठ में स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यहां मकान-होटल गिराने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। 
जोशीमठ में 723 घरों में पड़ी दरारें
जोशीमठ में भू धंसाव की त्रासदी को लेकर जनता से लेकर सरकार तक टेंशन में है। उधर, जोशीमठ में खराब होते मौसम ने सबकी चिंता को और बढ़ा दिया है। जोशीमठ में दरार और धंसाव के शिकार होटल का डिमोलिशन होगा या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। होटल मलारी इन को गिराने का काम कल शुरू होना था लेकिन मुआवजे पर लोगों के विरोध की वजह से ये काम शुरू हो नहीं हो पाया। लोगों के गुस्से के बीच कल रात सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ के उस रिलीफ कैंप में पहुंचे, जहां प्रभावित परिवार के लोग हैं। धामी ने साफ कर दिया, अभी सिर्फ होटलों की इमारत को ढहाया जाएगा, न की असुरक्षित घरों को। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।