11 साल बाद बढ़ोतरी, सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल सदस्यों की सीटिंग फीस दुगनी

11 साल बाद बढ़ोतरी, सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल सदस्यों की सीटिंग फीस दुगनी
19-10-2022 - 11:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान राज्य की विभिन्न सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल के सदस्यों को संस्थाओं की संचालक मण्डल की बैठकों में भाग लेने के लिए सीटिंग फीस में दोगुनी वृद्धि की गई है। इन दरों को 11 वर्षों बाद संशोधित किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा परिपत्र जारी किया गया है।
परिपत्र के अनुसार शीर्ष बैंक, राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक (एसएलडीबी), राजफैड़, कानफैड, आरसीडीएफ एवं सहकारी प्रसंस्करण मिलों के संचालक मण्डल की बैठकों में भाग लेने के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों की सीटिंग फीस को 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। जबकि अन्य शीर्ष सहकारी संस्थायें एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों की संचालक मण्डल बैठकों की सीटिंग फीस को 550 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।