आईटी में राजस्थान का डंका, दिग्गज कंपनियां बना रहीं युवाओं का करियर
<p><em><strong>राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी में ओरेकल, सिस्को, वीएम वेयर, रेडहैट जैसी कंपनियां दे रहीं हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स जैसे कोर्सेज का प्रशिक्षण</strong></em></p>
राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश में अग्रणी पायदान पर कायम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आर-कैट) अब आईटी फिनिशिंग स्कूल के रूप में युवाओं को नवीनतम आईटी टेक्नोलॉजी एवं सॉफ्ट स्किल विकसित करने का प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहा है।
इस हाईटेक ट्रेनिंग से युवाओं को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। वर्तमान में 140 विद्यार्थियों को यहां निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और 40 विद्यार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।
एक ही छत के नीचे 83 प्रकार के प्रशिक्षण
वर्तमान में आर-कैट में 83 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑगमेंटेड, वर्चुअल रियलिटी, जावा डेवलपमेंट क्लिनिकल ट्रायल प्रोग्राम एवं डाटा साइंस सहित नवीनतम तकनीक से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं।
विश्वस्तरीय कम्पनियों के माध्यम से प्रशिक्षण
इस संस्थान में उन्नत उपकरण, अनुभवी प्रशिक्षक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही युवाओं को आईटी के क्षेत्र की विश्वस्तरीय कम्पनियों जैसे - ओरेकल, वीएम वेयर, रेडहैट, एस.ए.एस, ऑटो फिना रोबोटिक्स, सिस्को आदि के माध्यम से एक सप्ताह से 6 महीने तक की अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रमाणीकरण भी देगा।
हाईटेक स्मार्ट क्लासेज
आर-कैट में विद्यार्थियों के लिए हाईटेक स्मार्ट क्लासेस, सभी के लिए निजी कंप्यूटर, प्रैक्टिस लैब, रीडिंग रूम, कैफेटेरिया आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। आर-कैट में दो पारी में क्लासेज संचालित की जा रही
What's Your Reaction?