ऑस्कर में भिड़ेंगे भारत-पाक..‘जॉयलैंड’ से होगी ‘लास्ट फिल्म शो’ की टक्कर
<p><em><strong>95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत बनाम पाकिस्तान वाला माहौल देखने को मिलेगा। क्रिकेट के मैदान के बाद अब रुपहले पर्दे पर भी इन दोनों देशों में टक्कर होगी, क्योंकि ‘लास्ट फिल्म शो’ को पाकिस्तानी मूवी ‘जॉयलैंड’ ऑस्कर में टक्कर देने जा रही है।</strong></em></p> <p> </p>
इस बार का ऑस्कर सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी बहुत खास है क्योंकि पहली बार कोई पाकिस्तानी मूवी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। इसका नाम है, ‘जॉयलैंड’। ऑस्कर में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा क्योंकि भारत की तरफ से ‘लास्ट फिल्म शो’ भी नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है। दोनों फिल्मों को एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
भारत के लिए खास मौका
इंडिया के लिए भी ये वाला ऑस्कर इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 20 साल बाद ऑस्कर जीतने की उम्मीद जगी है क्योंकि आमिर खान की ‘लगान’ के अलावा कोई फिल्म वहां तक पहुंच नहीं पाई। यहां पर हैरान करने वाली एक बात ये है कि पाकिस्तान की जो मूवी ऑस्कर जीतने की दहलीज पर है, उस पर अपने ही देश में बैन लगा दिया गया था।
15 इंटरनेशनल फीचर फिल्मों की लिस्ट
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ऑस्कर में 15 इंटरनेशनल फीचर फिल्मों की लिस्ट आ चुकी है। इन 15 फीचर फिल्मों को 92 देशों से आई फिल्मों में से छांटा गया है। भारत की तरफ से इस कैटेगरी में ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) का नाम है, जबकि पाकिस्तान की तरफ से ‘जॉयलैंड’ है।
पाकिस्तान ने लगाया था प्रतिबंध
पाकिस्तानी मूवी ‘जॉयलैंड’ पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी वाहवाही लूट चुकी है। यह पाकिस्तान की तरफ से ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली मूवी है। लेकिन यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि ये फिल्म पाकिस्तान में ही बैन कर दी गई थी। दरअसल, पाकिस्तान ने इस फिल्म पर ये कहते हुए बैन लगा दिया था कि इसमें बहुत ही ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट है, जिसे पाकिस्तानी की आवाम को दिखाना सही नहीं है। हालांकि, मेकर्स की आपत्ति और काफी शोर-शराबा होने पर बैन हटा दिया गया।
क्या है जॉयलैंड की कहानी?
सैम सादिक के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जहां परिवार का मुखिया अपने बेटों और बहुओं पर हुक्म चलाता है। वह वंश आगे बढ़ाने के लिए पोता चाहता है। परिवार में तब तूफान आ जाता है, जब छोटा बेटा इरॉटिक थिएटर ग्रुप से जुड़ जाता है और उसे ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।
छेलो शो में 9 साल के भविन की कहानी
‘छेलो शो’ गुजराती भाषा में बनी है। इसे पैन नलिन ने डायरेक्ट किया है। इसमें भविन राबरी, भावेश श्रीमाली, रिचा मणि और परेश मेहता सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में 9 साल के समय (भविन) की कहानी दिखाई गई है, जिसे फिल्में देखने में बहुत दिलचस्पी होती है। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।
आरआरआर ने भी बनाई है जगह
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने भी ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
What's Your Reaction?