हथियारों की होड़ः नॉर्थ कोरिया ने पहली बार पानी के अंदर से दागी एटमी मिसाइल

<p><em><strong>नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसने एक ऐसी मिसाइल भी टेस्ट की जो गहरे पानी के अंदर से दागी गई</strong></em></p>

हथियारों की होड़ः नॉर्थ कोरिया ने पहली बार पानी के अंदर से दागी एटमी मिसाइल
12-10-2022 - 08:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सितंबर से शुरू हुए नॉर्थ कोरिया के नई मिसाइलों के टेस्ट लगातार जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर से अब तक नॉर्थ कोरिया ने अब तक 11 मिसाइल टेस्ट किए हैं। ज्यादातर मिसाइलें शॉर्ट रेंज, लेकिन एटमी हैं। इस सिलसिले में एक बात बेहद चैंकाने वाली है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसने एक ऐसी मिसाइल भी टेस्ट की जो गहरे पानी के अंदर से दागी गई। इसे डिटेक्ट और इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल है। अब तक यह साफ नहीं है कि नॉर्थ कोरिया ने अंडरवॉटर मिसाइल टेस्ट कहां किए। कुछ साल पहले एक रिसर्च में इस तरह के टेस्ट पैड की।
अंडरवॉटर न्यूक्लियर वेपन्स
नॉर्थ कोरिया मिसाइल टेस्ट ऐसे वक्त कर रहा है, जब उसकी सीमा से कुछ किलोमीटर दूर अमेरिका और साउथ कोरिया मिलिट्री ड्रिल कर रहे हैं। नॉर्थ कोरिया की तरफ से जारी एक बयान ने इस ड्रिल से दुनिया का ध्यान दूसरी तरफ खींचा। किम जोंग उन की फौज की तरफ से कहा गया कि उसने पहली बार एक ऐसी शॉर्ट रेंज मिसाइल का टेस्ट किया है जो किसी नदी, तालाब या समंदर की गहराई से फायर की गई। इसके लिए स्पेशल अंडरवॉटर लॉन्च पैड बनाया गया। तकनीकी तौर पर इसे अंडरवॉटर सायलो कहा जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।