भारत बढ़ा रहा ब्रह्मोस का जखीरा, 1,700 करोड़ की डील

भारत बढ़ा रहा ब्रह्मोस का जखीरा, 1,700 करोड़ की डील
23-09-2022 - 08:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ब्रह्मोस मिसाइलों की ताकत और तेजी से पूरी दुनिया वाकिफ है। ये मिसाइलें भारतीय सेना की ताकत हैं और अब ये ताकत कई गुना बढऩे जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। यह करार 1700 करोड़ रुपये का है। इसके जरिए नौसेना की ब्रह्मोस मिसाइलों की जरूरत पूरी की जाएगी। इन मिसाइलों को युद्धपोतों से हमले के लिए रखा जाएगा। इनकी मारक क्षमता 290 किमी है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इन मिसाइलों से नौसेना की क्षमता में इजाफा होगा। करार से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसमें घरेलू उद्योग सक्रिय हिस्सेदार बन सकेंगे। ब्रह्मोस मिसाइलें आवाज की गति से तीन गुना तेज उड़ती हैं। इसका निशाना अचूक है। भारतीय सशस्त्रों बलों में ये सालों से हैं। अब तक इसके लिए 38 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट हो चुके हैं।

पहले से कई गुना बढ़ चुकी है रेंज
शुरू में ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 290 किमी तक थी। अब इसे बढ़ाकर 350-400 किमी तक बढ़ाया गया है। 800 किमी के वैरिएंट पर भी काम चल रहा है। दस फ्रंटलाइन युद्धपोतों को पहले ही मिसाइलों से लैस किया जा चुका है। अन्य पांच युद्धपोतों पर वर्टिकल लॉन्च सिस्टम्स को लगाया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।