एसी कोच के चादर, कंबल और तकिए ले जा सकते हैं घर लेकिन ये करना होगा
ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले लोगों को कुछ सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें चादर और तकिए की फेसलिटीज भी शामिल है। अब सफर खत्म होने के बाद कुछ लोगों का यही सवाल होता है कि क्या इसे हम फ्री में ले जा सकते हैं या इसके पैसे देने पड़ते हैं।
एसी ट्रेन में मिलने वाले चादर और तकिए को इस्तेमाल करने के बाद उसे घर ले जाने की सुविधा अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है। इसे डिब्रूगढ़ राजधानी, चेन्नई राजधानी और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में शुरू किया गया था। अगर आप अन्य स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में इस सुविधा के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको जेब ढीली करनी होगी।
जी हां, इस्तेमाल करने से पहले आपको पहले 300 रुपये फीस देनी पड़ेगी, तब जाकर आपको एक कंबल और दो चादरें दी जाएंगी।
सिर्फ कंबल नहीं, ये सब भी...
आपको बता दें, एक चादर की कीमत 40 रुपये, कंबल के लिए 180 रुपये और तकिए के लिए 70 रुपए कीमत है। यही नहीं आप सफर के बाद आप इन्हें घर भी ले जा सकते हैं। यात्रियों को साथ में सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, हेयर कैप, साबुन और छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
What's Your Reaction?