India vs New Zealand T20 Highlights : तीन मैचों की शृंखला का पहला टी-20 मैच न्यूजीलैंड से भारत 21 रनों से हारा
<p><em><strong>India vs New Zealand T20 Highlights : </strong>भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 शृंखला का पहला मैच आज रांची में खेला गया और यह मुकाबला भारत 21 रनों से हार बैठा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई और 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। </em> </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और डेरेल मिचेल की अर्धशतकीय पारी से भारत के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर उम्मीद की थी न्यूजीलैंड को सस्ते में आउट कर लेंगे लेकिन हुआ उम्मीद के विपरीत। टीम के लिए तेज गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। खास तौर से अर्शदीप बहुत महंगे साबित रहे और उन्होंने चार ओवर में 51 रन लुटा दिए जबकि उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। अर्शदीप ने पारी के आखिरी ओवर में तो 27 रन खर्च लुटा दिये। रांची ते पिच पर कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने मैच में तीन ओवर की गेंदबाजी की बिना कोई विकेट लिये 33 रन लुटा दिए। इसी तरह तेज गेंदबाद उमरान मलिक को उनके पहले ही ओवर में 16 रन पड़ गए जिसके बाद कप्तान ने उनसे आगे की गेंदबाजी ही नहीं कराई।
हालांकि वॉशिंगटन सुंदर चार ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किये। उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट लिया। टीम के लिए शिवम मावी ने दो ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उनके खाते में 19 देकर एक विकेट आया।
India vs New Zealand T20 Highlights :
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले चार ओवर में ही तीन विकेट भी खो दिये थे। पहले ईशान किशन (4) दूसरे, राहुल त्रिपाठी (0) और तीसरे शुभमन गिल (7) चौथे ओवर में आउट हो गए। केवल 15 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की । सूर्या फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार बने गए। अपनी पारी में सूर्या ने 6 चौके और 2 छक्के मारे। इसके बाद कप्तान हार्दिक भी 21 रन बनाकर आउट हो गये। किफायदी गेंदबाजी कर चुके वॉशिंगटन सुंदर ने संघर्ष किया और 28 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। दीपक हुड्डा 10 और शिवम मावी 2 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिये। ब्रेसवेल को भी दो विकेट मिले।
What's Your Reaction?