बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरे पति, बेटी मसाबा की शादी की फोटो मजेदार ढंग से शेयर की नीना गुप्ता ने .!

<p>दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की कुछ पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में मसाबा अपने पति और फैमिली मेंबर्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी मां नीना गुप्ता और उनके पति विवेक हैं। यह भी देखा गया है कि मसाबा&nbsp;के पिता प्रतिष्ठित क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और सत्यदीप मिश्रा की मां और बहन नवयुगल को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ आए हैं।</p> <p>&nbsp;</p> <p>&nbsp;</p>

बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरे पति, बेटी मसाबा की शादी की फोटो मजेदार ढंग से शेयर की नीना गुप्ता ने .!
27-01-2023 - 07:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मसाबा ने फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार- मेरी पूरी जिंदगी एक साथ आई। यह हम लोग हैं। मेरा सुंदर मिश्रित परिवार !यहाँ सब कुछ सिर्फ बोनस है।" और, इसी पोस्ट को उनकी मां नीना ने भी शेयर किया है लेकिन एक अलग और मजेदार कैप्शन के साथ।
नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरे पति।'

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने आज अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली। इसके पहले ही सुबह मसाबा गुप्ता द्वारा अपनी शादी की खबर की घोषणा करने के बाद, नीना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा। उसने कहा कि वह शादी के बाद अपने दिल में एकअजीब तरह की शांति महसूस कर रही है।

बेटी की शादी में नीना गुप्ता
भावुक नीना ने शांति महसूस करने की बात कही और खुशी जाहिर की। खूबसूरत दुल्हन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज बेटी की शादी हुई दिल में अजीब सी खुशी,आभार और प्यार उमड़ा है। दोस्तों के साथ शेयर कर रही हूं।"

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी आज शुक्रवार, 27 जनवरी को सुबह अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ अपनी शादी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। शादी में सिर्फ उनकी मां नीना गुप्ता ही नहीं बल्कि पिता पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स भी शामिल हुए थे। मसाबा मसाबा अभिनेता ने एक पारिवारिक चित्र के साथ एक भावनात्मक नोट साझा किया जहां उसके माता-पिता एक ही फ्रेम में हैं। 

नीना अपने पति विवेक मेहरा के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि विव रिचर्ड्स नवविवाहित जोड़े के बगल में उनके पीछे खड़े हैं। नीना और विवियन की संतान मसाबा को अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अकेले ही सिंगल मदर  के रूप में पाला है । नीना के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद सेलेब्स उन्हें बधाई देते नजर आए।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।